VB ' Kintsugi Beauty in Imperfection' 7th Ep- Socail Activist Shveta Mashiwal 'Vatsal'
Автор: Vidu's Baton : In Search of Equality
Загружено: 2021-05-17
Просмотров: 142
Описание: विदुज बैटन फेसबुक पेज के लाइव कार्यक्रम 'किंत्सुगी - अपूर्ण सुंदर है' में सामाजिक कार्यकर्ता, वत्सल संस्था की संस्थापक श्वेता माशीवाल शर्मा से विदुज बैटन परिवार की बातचीत में कोरोना महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बारे में, समाधान के लिए 'वत्सल' की ओर से चलाए जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत और गहन जानकारी मिली। दूरस्थ पहाड़ी इलाकों के रहवासियों के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक विकास के लिए 'वत्सल' के क्रियाकलाप श्वेता जी ने बताए और दर्शकों के सवालों के जवाब से समस्या के विविध आयामों पर तो रोशनी पड़ी ही, श्वेता जी के व्यक्तित्व के विविध पहलू भी सामने आए। 2011 में सामाजिक सेवा से जुड़ने से पहले वे रेड एफ.एम में रेडियो जॉकी थीं और विज्ञापन फिल्में बनाती थीं। उस जीवन के दिलचस्प अनुभव सुनाते हुए उन्होंने सामाजिक क्रियाकलापों के अलावा अपने व्यक्तित्व की विकास यात्रा पर भी रोशनी डाली। उनकी दृष्टि, सरोकार और विजन की अंतर्धारा में गहरी पीड़ा से निकली एक मानवीय करुणा व्याप्त थी इसलिए 'व्यक्ति के आत्मविश्वास को जरा भी ठेस पहुँचाये बिना ही कोई भी मदद की जानी चाहिए', ये भी उनकी जरूरी फिक्र थी।
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: