ARCHDIOCESE OF RANCHI-SUNDAY HOLY MASS. 5th July 2020
Автор: Ranchi Archdiocese
Загружено: 2020-07-04
Просмотров: 54770
Описание:
14 वाँ समान्य रविवार , 5 जुलाई 2020
Holy Mass for the 14th Sunday in Ordinary Time from Christ the King Church, Hesag. The Parish which also has the Don Bosco High School in the campus was established in 1975.
राँची महाधर्मप्रांत
Celebrants: Archbishop Felix Toppo SJ , Fr. Hilarius Kullu SDB and Fr. Jyotish Kindo SDB. Fr. Godwin Baa leads the choir of Salesian seminarians and St. Charles Borromeo sisters.
First Reading: Zech 9: 9-10
Responsorial Psalm: Ps 145: 1-2, 8-9, 10-11, 13-14
Second Reading: Rom 8: 9, 11-13
Gospel: Mt 11: 25-30
"थके मांदे और बोझ से दबे हुए लोगो ! तुम सब मेरे पास आओ, मैं तुम्हें विश्राम दूँगा।" मत्ती: 11 :28
मिस्सा का गाना
प्रवेश
री. आओ हम झूमते चलें प्रभु के मंदिर में
आनन्द के गीत गाते चलें उनके चरणों में
1. वही है हमारा स्नेहिल पिता जीवन की हर खुशियाँ देता वो सदा
आओ हम उसकी स्तुति करें, हर्षित मन से उसका गुण गायें
2. वही है हमारा परम पिता हर दिन का आहार वो हमें देता
आओ हम उसका नाम जपें हर्षित मन से उसका गुण गायें
दयायाचना
1 .हे प्रभु हमपर दया करो, आ - आ – आ दया करो
री. हम हैं पापी शरण तुम्हारे, कृपा करो आ आ आ छमा करो
2 .हे ख्रीस्त हम पर दया करो, आ - आ – आ दया करो
3 .हे प्रभु हम पर दया करो, आ - आ – आ दया करो
महिमा
परमेश्वर की महिमा स्वर्ग में होवे, भू पर शांति सुजन पावें
1. तेरी प्रशंसा तेरी पूजा, तेरी आराधना तेरी महिमा
तेरा गुणगान होवे सदा -2
2. प्रभु परमेश्वर स्वर्ग के स्वामी, तू बलशाली पिता हमारे
तेरा गुणगान होवे सदा -2
3. येसु मसीहा तू सुत ईश्वर के बलित मेमने पाप हर लेते
सुन लो विनती हमारी सदा - 2
4. तू ही पवन तू ही प्रभु है, पिता के दाहिने तू विराजमान
पावन आत्मा संग समाये, तेरी महिमा होवे सदा
भजन अनुवाक्य: हे मेरे ईश्वर, मेरे राजा मैं सदा सर्वदा तुझे धन्य कहूँगा
अल्लेलूया
गीत ख़ुशी के हम गायें प्रभु को हम अपनाएं
वचन प्रभु का हर जन- जन के, मन में हम फैलाए
गीत ख़ुशी के गाएँ गाएँ, प्रभु को हम अपनाएं अपनाएँ
वचन प्रभु का हर जन- जन के, मन में हम फैलाए
गएँ अल्लेलूया अल्लेलूया अल्लेलूया अल्लेलूया – 4
धर्मसार: (सब खड़े हो जाते हैं)
पुरोहित: मैं सर्वशक्तिमान् पिता,
सब: स्वर्ग और पृथ्वी, - सब दृश्य और अदृश्य वस्तुओं के सृष्टिकत्र्ता, - एक ही ईश्वर में विश्वास करता हूँ।
और ईश्वर के एकलौते पुत्र, - एक ही प्रभु येसु ख्रीस्त में, - जो सभी युगों के पहले - पिता से उत्पन्न है। वह ईश्वर से उत्पन्न ईश्वर, - प्रकाश से उत्पन्न प्रकाश, - सच्चे ईश्वर से उत्पन्न सच्चा ईश्वर है। वह बनाया हुआ नहीं, - उत्पन्न हुआ है। उसका और पिता का तत्व एक है; उसी के द्वारा - सब कुछ सृष्ट किया गया है। वह हम मनुष्यों के लिए - और हमारी मुक्ति के लिए - स्वर्ग से उतरा, (All bow the head / सिर झुका लें) और पवित्र आत्मा के द्वारा - कुँवारी मरियम से शरीर धारण कर - मनुष्य बन गया है। वह हमारे लिए क्रूस पर ठोंका गया। उसने पोंतुस पिलातुस के समय दुःख भोगा, मर गया - और वह गाड़ा गया। वह धर्मग्रंथ के अनुसार - तीसरे दिन जी उठा - और स्वर्ग जाकर पिता की दाहिनी ओर - विराजमान है। वह जीवितों और मृतकों का न्याय करने के लिए - महिमा के साथ फिर आएगा - और उसके राज्य का कभी अन्त नहीं होगा। मैं प्रभु और जीवनदाता पवित्र आत्मा में - विश्वास करता हूँ। वह पिता और पुत्र से प्रसृत होता है, - पिता और पुत्र के साथ-साथ उसकी आराधना और स्तुति की जाती है; - वह नबियों के मुँह से बोला है। मैं एक ही पवित्र, काथलिक तथा प्रेरितिक कलीसिया - और पापों की क्षमा के लिए - एक ही बपतिस्मा स्वीकार करता हूँ। मैं मृतकों के पुनरूत्थान - और परलोक के जीवन की बाट जोहता हूँ। आमेन।
चढ़ावा
क्या फूल चढ़ाऊं मैं, प्रभु के चरणों में
कहाँ कैसे क्या उपहार दूँ , मैं समझ न पाऊँ - 2
मुझे बताओ मेरे प्रभु ,क्या पसंद है मेरे प्रभु
उसे तोड़ लाऊँ तेरे लिए उसे चुन लाऊँ तेरे लिए -2
1.रोटी और दाखरस प्रभु को अर्पण ग्रहण करले पवन बनाले -2
उसे तोड़ लाऊँ तेरे लिए उसे चुन लाऊँ तेरे लिए -2
2. मेरा ये जीवन तुझको समर्पण करता हूँ, मैं प्रभु तेरे लिए - 2
उसे तोड़ लाऊँ तेरे लिए उसे चुन लाऊँ तेरे लिए -2
3. थाली में फल – फूल लाये हैं हम, प्रभु के चरणों में - 2
उसे तोड़ लाऊँ तेरे लिए उसे चुन लाऊँ तेरे लिए -2
स्तुति गान
री. हे पावन - 3 प्रभु शक्तिमान भगवन - 2
1. पूर्ण है उसकी महिमा से, स्वर्ग और जहान - 2
1 + 2 प्रभु शक्तिमान भगवन, ऊँचे आकाश में होसन्ना
दाऊद के पुत्र को होसन्ना - 2
2. धन्य है वह जो आया है और आने वाला है
हे पिता हमारे
री. मेरेख़ांता एम्हैं बंगायो निंग्है नामे पवितर मना ने:अकन, मेरेखांता एम्हैं बंगायो
1. निग्है इच्छा रजी मेरेख़ांनू मनी
ख़ेख़ेलनू मना ने:अकन
2. मंडी एमा चि:आ, गुन्हा एम्हैंन अम्बा
छेमा ननोम अपन गुन्हारिन
3. एमन अमके ख़तरआ चि:आ
नाद गहि फंदेनू बछबअके बैरिरती
ईश मेमना
1 +3 हे परमेश्वर केर बलि मेमना - 2
पाप मिटाइया रौरे दुनिया केर - 2
1 + 2 हमरे के करू प्रभु दया - 2
3 हमरे के देऊ प्रभु शांति – 2
परमप्रसाद
री बस जाओ तुम मंदिर मेरे,
अन्तर्यामी प्रभु ओ अन्तर्यामी प्रभु
1. प्यासा मन ये तुझे पुकारे, अपनालो - 2
वाणी मेरी नहीं निकलती, तुम बोलो - 2
2. साँझ सबेरा तूने बनाया, दुनिया में - 2
कैसी सुन्दर रचना तेरी सृजनहार - 2
3. आसल गाये निरख रहाहूँ ,दर्शन दो - 2
आशा होगी कब ये पूरी बतलाओ -2
विसर्जन
ओ.... प्यारी माँ मरिया हमारी माँ ओ...न्यारी माँ मेरे प्रभु की माँ
तू है माता हमारी तू है कल्याण न्यारी येसु पिता की दुलारी ओ.....
1. जैसे नीले गगन में पंछी कतारों में उड़ते
ढूंढ़ते नीड वो अपनी मंजिल को पाने तरसते
हम भी है माता तेरी शरण में खोजते मंजिल हमरी
2. जैसे पुष्पों का राजा दूसित जल में खिलता
कीचड़ में जन्मे कमल को कुछ भी कलंक न लगता
वैसे तू माता इस पापी जग में है निर्मल सुकोमल कमल
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: