Haryana के Bhiwani कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग . बदमाशों पर पुलिस का तगड़ा एक्शन..! Inkhabar Haryana
Автор: Inkhabar Haryana
Загружено: 2026-02-03
Просмотров: 6059
Описание:
िवानी कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग के बाद पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़
घटना के लगभग एक घंटे बाद 8 बदमाश पकड़े, दो की तलाश जारी
घटना में 8 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, मुठभेड में दो बदमाशों के दोनों पैरों में लगी गोली : पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार
दो अन्य बदमाशों को पकडऩे के दौरान लगी चोट : पुलिस अधीक्षक
शक के आधार पर 28 लोगों को घटना के तुरंत बाद पुलिस की विभिन्न टीमों ने किया था राऊंड अप, बाकी से पूछताछ जारी : पुलिस अधीक्षक
दो हिस्ट्रीशीटर बिन्नू व अरविंद के बीच थी पुरानी रंजिश, आज कोर्ट में अरविंद पर हुआ हमला, उसी की थी पेशी, बिन्नु भी गवाही देने आया था
हिस्ट्री शीटर बिन्नु के परिवार के सदस्य आयुष ने अपने साथियों के साथ फायरिंग का प्रयास, रहा असफल
कोर्ट परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों, सीआईए की टीम व अन्य मामलों में कोर्ट में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दिखाई बहादुरी, कोर्ट परिसर के आस-पास के क्षेत्र में ही 8 बदमाशों को पकड़ा
भिवानी, 03 फरवरी : भिवानी पुलिस ने मंगलवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे हुई कोर्ट परिसर में गोलीबारी के मामले को एक घंटे में सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। आज सुबह जब भिवानी का हिस्ट्री शीटर अरविंद एक मामले में केस की गवाही देने पहुंचा तो उस पर कुछ बदमाशों ने अरविंद पर फायर करने का प्रयास किया, परन्तु वह बच गया। ये बदमाश अरविद के प्रतिद्वंदी बिन्नु के साथी थे। इन दोनों की लंबे समय से मुकदमेबाजी चल रही थी। इनका आपस का लेन-देन को लेकर विवाद था।
इस सारे घटनाक्रम के बारे में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि आज सुबह कोर्ट परिसर में टाईपिस्ट गैलेरी के पास हुई इस गोलीबारी की घटना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हे पकडऩे के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड भी हुई। जिसमें आयुष बॉक्सर व जितेंद्र के पैरों में गोली भी लगी तथा इन 8 बदमाशों से तीन हथियार भी बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भिवानी पुलिस के जवानों ने इस गोली चलाने की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसर के आस-पास क्षेत्र से ही इन बदमाशों को दबोच लिया। इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग टीमें बना घटना के तुरंत बाद ही कार्रवाई शुरू कर दी। जिसमें 8 बदमाशों श्रीपाल, जितेंद्र उर्फ जीतू, अमन, इसराईल, दीपांशु, आयुष बॉक्सर, सन्नी व विनोद को पकडऩे में सफलता हासिल की है। इनमें दो बदमाश अभी पकड़े जाने बाकी है। जिसको लेकर छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों को आयुष एकत्रित करके कोर्ट परिसर में लेकर आया था। इस घटना में मुख्य आरोपी आयुष व जितेंद्र के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसके साथ दो बदमाशों श्रीपाल व इसराईल को पकडऩे के दौरान चोटें लगी है तथा दो आरोपी संदीप व सुभाष को पकड़ा जाना अभी बाकी है।
गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के अनुसार कोर्ट में ऐतिहात के तौर पर पहले से ही पुलिस तैनात थी। इसके अलावा अन्य थाना व चौकियों से जो पुलिस कर्मचारी कोर्ट परिसर में आए हुए थे, उन्होंने भी इस फायरिंग के बाद इसे पुलिस की ड्यूटी समझते हुए बदमाशों का पीछा किया तथा उन्हे पकडऩे में सफलता हासिल की। इसमें सीआईए सहित विभिन्न चौकियों से जुड़े पुलिस अधिकारी व कर्मचाीर शामिल रहे। उन्होंने कहा कि बहुत ही कम समय में उन्होंने सारे मामले को सुलझा लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। क्योंकि भीड़-भाड़ में वास्तविक अपराधियों को पकड़ पाना आसान नहीं था, ऐसे में शक के आधार पर भी कुछ लोगों को पकड़ा गया, जिसमें 10 लोगों का इस घटना में प्रथम दृष्टि में शामिल होना पाया गया। इनमें से 8 बदमाशों को पकड़ लिया गया है। इस घटना के पीछे दो अलग-अलग बदमाशों की आपसी रंजिश व लेन-देन व कोर्ट से जुड़े मामलों के बीच तनातनी थी, जिसके चलते ये हिस्ट्री शीटर अरविंद पर हमला करने आए थे।
#bhiwani #haryana #haryananews #crime #court #inkhabarharyana
Watch whole Haryana in Inkhabar Haryana !
All the news from Haryana in Haryanvi... flavour and essence of Haryana in Haryanvi.. from politics to culture & tradition, heritage, education, jobs, health, brotherhood, travel.. the information of your interest with a new and desi flavour. Inkhabar Haryana will bring to you all what you need in your own desi and Haryanvi flavour.
For More Information visit us:https://www.inkhabar.com/livetv/india... ( LIVE )
Connect with us on Social platform
instagram.com/inkhabarharyana
Facebook.com/inkhabarharyana
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: