सदन में घिरी सरकार, अब चेहरा बदलने की दरकार। Chautha Paya। Rajasthan Politics। Bhajanlal Sharma।
Автор: Chautha Paya
Загружено: 2026-03-07
Просмотров: 2131
Описание:
सदन में घिरी सरकार, अब चेहरा बदलने की दरकार। #chauthapaya #rajasthanpolitics #bhajanlalsharma
Rajasthan Politics में इन दिनों मौजूदा Bhajanlal Sharma सरकार की परफोर्मेंस को लेकर जोरदार चर्चाएं हैं। सरकार Rajasthan Assembly के बजट सत्र में विपक्ष के हमलों से बुरी तरह घिरी हुई दिखाई दी है सत्ताधारी पार्टी के मंत्रियों-विधायकों को अनभवहीनता के कारण। विपक्ष इस अनुभवहीनता का फायदा उठाते हुए सरकार पर पूरी तरह हावी नजर आया है। कई बार तो मंत्री सदन का फ्लोर मैनेजमेंट नहीं सम्भाल पाए तो आसन को भी दखल देनी पड़ी। ऐसे में एक सवाल बड़ा चर्चा में है कि क्या जल्द ही सरकार का चेहरा बदलने की जरूरत है?
Bhajanlal सरकार को लगभग सवा दो साल पूरे हो चुके हैं। बार बार मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार की अटकलें तो उठती है, लेकिन बात टल जाती है। मंत्रिमंडल में अभी छह स्थान खाली है और विधानसभा उपाध्यक्ष का पद भी भरा जाना है। ऐसे में माना जा रहा है कि BJP आलाकमान जल्द ही कोई फैसला कर सकता है, लेकिन इसके लिए पहले Bihar की पहेली सुलझने का इंतजार किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार भाजपा के भीतर भी सरकार के कामकाज को लेकर मंथन चल रहा है। अब PM Modi और Amit Shah भी चाहते हैं कि सरकार की छवि मजबूत हो और Opposition को ज्यादा मौका न मिले। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री Vasundhra Raje की भी दिल्ली में शाह के साथ गुप्त बैठक होने की बात सामने आ रही है। इसके साथ ही प्रदेश में सरकार का चे हरा बदलने की अटकलें एक बार फिर तेज होने लगी है।
भाजपा में बड़े फैसले अक्सर दिल्ली की सहमति से होते हैं। Modi-Shah की रणनीति का असर राज्यों की राजनीति में भी दिखाई देता है। राजस्थान में भी मामला इन दोनों पर निर्भर है। जानकारों का कहना है कि विधानसभा सत्र जल्द पूरा होने वाला है। इसके बाद यदि तुरंत Panchayat Elections की घोषणा हो जाती है तो Cabinet Reshuffle एक बार फिर टल सकता है और यदि चुनाव कुछ महीनों के लिए टलते हैं तो जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार या फेरबदल सम्भव है।
कुल मिलाकर Rajasthan Politics में फिलहाल दो चीजें साथ-साथ चल रही हैं। एक तरफ विपक्ष सरकार की अनुभवहीनता का फायदा उठाने में लगा है और दूसरी तरफ BJP राज्य में अपनी सरकार की कार्यक्षमता मजबूत करने के विकल्पों पर विचार कर रही है। अब देखना यह होगा कि क्या मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी टीम में बदलाव करते हैं…या फिर मौजूदा टीम के साथ ही राजनीतिक चुनौती का सामना करते हैं।
About This Video-
फिर क्यों उठी भजनलाल शर्मा सरकार का चेहरा बदलने की बात
क्या विधानसभा में घिरती सरकार बनेगी मंत्रिमंडल फेरबदल का कारण
वसुंधरा राजे की अमित से गुप्त मुलाकात का राज
क्यों महसूस हो रही अनुभवी विधायकों की कमी
अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखिए। वीडियो को Like & Share तथा चैनल को सब्सक्राइब भी कीजिए।
KeyWords
Rajasthan Politics, Bhajanlal Sharma, Vasundhra Raje, BJP Government, Cabinet Reshuffle, Rajasthan Assembly, Opposition, BJP Vs Congress, PM Modi, Amit Shah, Modi-Shah, Panchayat Elections, BJP Internal Politics, Rajasthan News, Political Analysis, BJP News, Political Updates, Chautha Paya,
#rajasthanpolitics #bhajanlalsharma #vasundhraraje #bjpgovernment #cabinetreshuffle #rajasthanassembly #opposition #bjpvscongress #pmmodi #amitshah #modishah #panchayatelections #bjpinternalpolitics #rajasthannews #politicalanalysis #bjpnews #politicalupdates #chauthapaya
Suresh Vyas,
[email protected]
Повторяем попытку...
Доступные форматы для скачивания:
Скачать видео
-
Информация по загрузке: